Add To collaction

वो बरसात की रात

रात का दूसरा पहर चल रहा था। हर तरफ गहरा सन्नाटा पसरा हुआ था। रोशनी के लिए रास्ते के किनारे लगे खंभों पर लाइटें जल रही थी। सर्द रात में, धीमी-धीमी बरसात के चलते, सूनसान सड़क पर मद्धम रफ्तार में एक गाड़ी अपने गंतव्य की ओर चली जा रही थी। चालक की सीट पर लगभग इक्कीस बाईस साल का एक लड़का बैठा हुआ था जो सुनसान जगह होने के कारण बहुत घबराया हुआ था। उसके साथ वाली सीट पर उसी का हमउम्र लड़का बैठा हुआ था।


"अरे यार मोहित, मैंने तुझे कहा था कि इतनी रात को बाहर निकलना सही नहीं होगा। लेकिन तुम मेरी बात सुन कर भी हर बार अनसुनी कर देते हो।" अभिषेक ने चिड़चिड़ाते हुए कहा। 


"अरे भाई साहब क्यूं बेवजह घबरा रहे हो यार। कितनी बार तो हम दोनों ने ऐसे सुनसान सड़कों पर सफर किया है। आज तक कभी कुछ भी बुरा हुआ है क्या?" मोहित ने अभि को सहज महसूस करवाते हुए कहा।


अचानक कुछ दूरी पर उन्हें एक बेहोश लड़की नज़र आई। जिस के बाजुओं पर खून दिखाई दे रहा था। यह देख कर अभि ने गाड़ी रोक दी। अभि के मना करने पर भी मोहित गाड़ी से बाहर निकल आया। उसने उस लड़की का निरीक्षण किया तो पता चला कि वो सिर्फ बेहोश हो गई थी। मोहित ने लड़की को पेड़ के सहारे बैठा दिया और अभि की तरफ देख कर उसे पानी लाने को कहा। अभि पानी लेकर बाहर निकल आया और मोहित की तरफ बढ़ने लगा पर अचानक उसने कुछ ऐसा देखा जिस से उसकी रुह तक कांप उठी। मोहित का ध्यान विपरीत दिशा में बटा हुआ देख कर उस रहस्यमय लड़की के आगे के दो दांत बडे हो गए। उसने मोहित की गर्दन में अपने दांत गडा दिए। मोहित के रक्त से उसकी हालत में सुधार हो गया। उसके सारे जख्म भरने लगे। अस्त व्यस्त कपड़ों की जगह एक काला रहस्यमय बाना आ चुका था। मोहित को छोड़ कर वो‌ अभि की तरफ बढ़ने लगी। अभि ने भागने की कोशिश की पर वो लड़की हवा की रफ्तार से अभि से पहले गाड़ी के दरवाजे के पास पहुंच गई। इस से पहले कि अभि पलट कर भाग पाता उससे लड़की ने अभि की गर्दन में अपने दांत गडा दिए। दोनों को वहां छोड़ कर वो‌ लड़की थोड़ा आगे बढ़ कर रुक गई। कुछ देर बाद अभि और मोहित भी उठ कर किसी रोबोट की भांति चलने लग गए। उस लड़की ने पलट कर अपने दोनों हाथ एक विशेष मुद्रा में फैला दिया।


कमाक्षी की दुनिया की तुम्हारा स्वागत है पिशाच सैनिकों? उस लड़की ने भयानक तरीके से मुस्कुराते हुए कहा और दोनों को साथ लेकर वापस अंधेरों में लुप्त हो गई।


इस तरह से बरसात की उस रात मोहित और अभि की कमाक्षी से हुई पहली मुलाकात उनकी जिंदगी की आखिरी रात साबित हुई

   18
4 Comments

Sahil writer

21-Jul-2021 11:21 PM

Nice

Reply

Vfyjgxbvxfg

14-Jul-2021 04:11 PM

बहुत खूब

Reply

Shaba

14-Jul-2021 12:33 PM

क्या बात है। बहुत बढ़िया।

Reply